हैप्पी होली
रंग बिरंगी इस दुनिया में
मौसम भी रंग रंगीली
हरे हरे पेड़ों पर पत्ते
आसमान है नीली
फुले लाल गुलाब कहीं पर
गेंदे पीली पीली
काली कोयल भी गाती मीठी
तोते की बोल सुरीली
सतरंगी बच्चे भी सुंदर
देखो बनाकर टोली
पिचकारी किनके हाथों में
किनके हाथों गुलाल की थाली
भर पिचकारी मार रहे है
नाच रहे दे ताली
इंद्रधनुषी गगन हो रहा
चहुँओर उड़ी खुशहाली
प्रेम मगन सब मिल-जुलकर
आओ खेले होली
आखर में कहता सबसे
ना करो काम छिछोली
ना बोलो गंदी बातें किसी से,
बोलो मीठी बोली
युगों युगों तक याद रहे
मनाओ ऐसी होली
हर्षोल्लास भरा जीवन हो
तन मन में छाए खुशहाली
शुभकामनाएं है मेरी ओर से
रंग रंगीली हैप्पी होली..
लिखेश्वर साहू
9669874209
ग्राम सौंगा, पोस्ट- गिरौद
तह- मगरलोड, जिला- धमतरी


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें