मंगलवार, 4 नवंबर 2025

चित्र में समाया पृथ्वी और जल चक्र का संदेश"

🌍🌦️ 
---

"मेरे बेटे ने बनाया चित्र, चित्र में समाया पृथ्वी और जल चक्र का संदेश"

बच्चों की कल्पनाएं अक्सर हमें जीवन के बड़े संदेश सरलता से समझा देती हैं। आज मैं आपसे साझा कर रहा हूँ एक खास चित्र — जिसे मेरे बेटे ने अपने हाथों इसे स्वयं बनाया है।  

 इस चित्र में पृथ्वी को एक प्याले की तरह दर्शाया गया है, जिसमें हरियाली उग रही है। ऊपर सूरज, बादल और बारिश के बूंदों के साथ जल चक्र को दर्शाया गया है। यह चित्र न सिर्फ रंगों से भरा है, बल्कि प्रकृति के संतुलन और जीवन के चक्र को भी दर्शाता है।  

 यह चित्र हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी और जल का संरक्षण हम सभी के भविष्य के लिए कितना जरूरी है।   

 CHHAVI art — यही नाम उसने अपने चित्र के नीचे लिखा है, और यही नाम उसकी रचनात्मकता का परिचय है।

अपने पुत्र की इस चित्रकारी पर मैं बहुत प्रसन्न हूं, मैं चाहता हूं कि उनकी ये सृजन यात्रा अनवरत जारी रहे और उनमें कल्पनाशक्ति जागृत हो, प्रकृति, पर्यावरण, राष्ट्र, धरती माता के प्रति मेरे पुत्र के मन में सरल, सजग, सहज सरंक्षण का भाव बना रहे और अन्य लोगों के मन में भी पर्यावरण के प्रति सजगता, सुरक्षा और संरक्षण का भाव जागृत हो 



लिखेश्वर साहू 
ग्राम - सौंगा , पोस्ट- गिरौद 
तह - मगरलोड, जिला - धमतरी 
छत्तीसगढ़ 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें