बुधवार, 22 मार्च 2023

शिक्षा का जोत जलाना है

अब ना तम रहने देंगे

अब ना जुल्म सहने सहने देंगे

हर बालक को दिव्य पुरूष, देवी बाला को बनाना है

लेकर किताब हाथों में शिक्षा का जोत जलाना है


जब पढ़ लेगा भारत का , 

हर बालक और बाला

 ज्येष्ठ बनेंगे ,श्रेष्ठ बनेंगे, 

होगा नव उजाला

अज्ञान को मिटाना है

लेकर किताब हाथों में शिक्षा का जोत जलाना है


मन में सबकी यह आशा, 

युग परिवर्तक हो भारत माता

विश्व गुरू कहलाना है

लेकर किताब हाथों में शिक्षा का जोत जलाना है


नवरात्रि की यह बेला सी, 

हर दिन हो नवरात यहाँ

आदर हो मातृ शक्ति का नीत , 

पूजे बालक बन भक्त यहाँ

यह भाव सबमें लाना है

लेकर किताब हाथों में शिक्षा का जोत जलाना है


जगमग दीपों सा “यश”, 

भारत का जगमग रहे सदा

हरे जंवारो सा लहराये , 


धरती की उर्वर संपदा

संकल्प हमें दोहराना है

लेकर किताब हाथों में शिक्षा का जोत जलाना है


रह ना जाए पीछे एक भी

पीने शिक्षा का अमर प्याला

कोने कोने में फैला दो

शिक्षा नीर की यह धारा

नव विकास जो लाना है 

लेकर किताब हाथों में शिक्षा का जोत जलाना है


लिखेश्वर साहू

ग्राम -सौंगा, पोष्ट-गिरौद

तह-मगरलोड़, 9669874209

मंगलवार, 14 मार्च 2023

स्कूल जाबो रे भाई ..


 चलो जाबो रे भाई चलो जाबो रे

इस्कूल जाबो रे भाई पढ़के आबो रे  


हाथ म झोला ,झोला म पट्टी,कापी ,कलम ,किताब

खेलकूद संग  पढबो- लिखबो ,सिखबो हमन हिसाब

अकल बढाबो रे भाई चलो जाबो रे

इस्कूल जाबो रे भाई पढ़के आबो रे


पढ़बो -लिखबो ,मेहनत करबो ,बनबो सफल सुजान

गांधी, सुभाष, टैगोर जइसे, बनबो हमन महान

नाम कमाबो रे भाई चलो जाबो रे

इस्कूल जाबो रे भाई पढ़के आबो रे


दुरिहाबो अज्ञान अंधेरा ,गियान के दिया जलाबो

डॉक्टर, मास्टर ,बाबु  कलेक्टर, विज्ञानिक बन जाबो

सुफल बनाबो रे जिन्गानी सुफल बनाबो रे.. 

इस्कूल जाबो रे भाई पढ़के आबो रे

चलो जाबो रे भाई पढ़के आबो रे... 



लिखेश्वर साहू

ग्राम-  सौंगा पोस्ट- गिरौद

तह- मगरलोड, जिला- धमतरी

9669874209




मंगलवार, 7 मार्च 2023

हैप्पी होली

हैप्पी होली

रंग बिरंगी इस दुनिया में

मौसम भी रंग रंगीली

हरे हरे पेड़ों पर पत्ते

आसमान है नीली

फुले लाल गुलाब कहीं पर

गेंदे पीली पीली



काली कोयल भी गाती मीठी

तोते की बोल सुरीली

सतरंगी बच्चे भी सुंदर 

देखो बनाकर टोली

पिचकारी किनके हाथों में 

किनके हाथों गुलाल की थाली

भर पिचकारी मार रहे है

नाच रहे दे ताली

इंद्रधनुषी गगन हो रहा

चहुँओर उड़ी खुशहाली

प्रेम मगन सब मिल-जुलकर 

आओ खेले होली

आखर में कहता सबसे

ना करो काम छिछोली

ना बोलो गंदी बातें किसी से, 

बोलो मीठी बोली

युगों युगों तक याद रहे 

मनाओ ऐसी होली

हर्षोल्लास भरा जीवन हो

तन मन में छाए खुशहाली

शुभकामनाएं है मेरी ओर से

रंग रंगीली हैप्पी होली.. 



लिखेश्वर साहू

9669874209

ग्राम सौंगा, पोस्ट- गिरौद

तह- मगरलोड, जिला- धमतरी